फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: केएमपी एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक से टकराया कंटेनर, आग में जिंदा जला चालक

Tue, 07 Jul 2026 04:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र में पिपली टोल के पास ट्रक में टक्कर के बाद जलता कंटेनर का केबि
विज्ञापन
खरखौदा (सोनीपत)। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर सोमवार पिपली टोल प्लाजा से पहले गुरुग्राम से कुंडली की ओर आ रहा कंटेनर आगे खड़े ट्रक से जा टकराया। सीएनजी सिलिंडर लीक होने से आग भड़क उठी और कंटेनर के केबिन में फंसा चालक बाहर नहीं निकल सका और चालक जिंदा जल गया।
विज्ञापन

बिहार के जिला समस्तीपुर के सतलमपुर वार्ड नंबर-7 निवासी बाबर अली (47) रविवार देर रात पंजाब नंबर का कंटेनर लेकर गुरुग्राम से कुंडली की ओर आ रहे थे। पुलिस के अनुसार तड़के करीब साढ़े चार बजे पिपली टोल प्लाजा से कुछ पहले उनका कंटेनर पहले से सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकरा गया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में ही फंस गया। इसी बीच कंटेनर में लगे सीएनजी सिलिंडरों से गैस रिसने लगी और कुछ ही पलों में आग ने पूरे अगले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों के बीच चालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और जलकर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर खरखौदा थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक चालक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल, सोनीपत के शवगृह में भिजवा दिया है। परिजनों के आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

बन गई थी जाम की स्थिति
हादसे के कारण कुछ समय तक केएमपी एक्सप्रेस-वे पर यातायात भी प्रभावित रहा। आग लगने के बाद वाहन चालकों ने अपने वाहन एक तरफ खड़े कर दिए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

आग में जिंदा जलने के पहले भी हुए हादसे

- सितंबर 2024 को सीएनजी लगी कार में लगी आग में गांव खंदराई के पास चालक की जिंदा जलने से मौत।
- मार्च 2023 में गांव बैंयापुर के पास कार के ट्रांसफार्मर से टकराने से चालक की जिंदा जलकर मौत।

- नवंबर 2020 में गन्नौर क्षेत्र में युवक की कार में जिंदा जलने से मौत।
- अक्तूबर 2020 में ट्रैक्टर की टक्कर से खानपुर कलां-ककाना मार्ग पर वैगनआर कार सवार तीन लोग जिंदा जले।
- सितंबर 2020 में लड़सौली-धतूरी मार्ग पर ईको वैन के खंभे से टकराने से चालक की जलकर मौत।
- 24 जुलाई 2019 : शहर के सेक्टर-23 बाईपास स्थित आउटर पर कार में आग लगने से व्यक्ति जल गया था।
- 3 जुलाई 2019 को तड़के सेक्टर-7 बाईपास पर एसेंट कार में आग लगने से युवक जला।




हादसे में जान गंवाने वाले चालक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। परिजन बिहार से सोनीपत के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- प्रदीप, जांच अधिकारी, थाना खरखौदा

फोटो :: सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र में पिपली टोल के पास ट्रक में टक्कर के बाद जलता कंटेनर का केबि

फोटो :: सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र में पिपली टोल के पास ट्रक में टक्कर के बाद जलता कंटेनर का केबि

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें