फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चावल निकाल कर कट्टे में रेत भरकर ले जाने का आरोपी कंटेनर चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना गन्नौर पुलिस ने कंटेनर से चावल चोरी कर कट्टे में रेत भरकर मुंबई पहुंचाने के आरोपी को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी यूपी के जिला बदायूं के गांव अमनपुर का रहने शाह आलम है। पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गन्नौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धीरज कुमार ने बताया कि 17 जनवरी, 2018 को पांची गुजरान के गुलबीर ने थाना गन्नौर में शिकायत दी थी कि उसके कंटेनर में चावल भरकर चालक शाह आलम मुंबई के लिए गया था। जिसने रास्ते में गाजियाबाद के पास चावल के कट्टे उतारकर चावल निकाल लिया और उसमें रेत भर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में जांच अधिकारी चांद सिंह ने शाह आलम को गिरफ्तार कर लिया है। उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। जिससे चावल के कट्टों में जानकारी जुटाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें