फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द शुरू किया जाए कामी रोड का निर्माण कार्य : रमेश कौशिक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि कामी रोड का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाए। अमृत सरोवर मिशन के तहत तालाबों के जीर्णोद्घार में समयबद्घता के साथ मनरेगा के तहत विकास कार्य कराए जाएं। जितना काम कराएंगे, उससे आगामी वर्ष बजट में उतनी ज्यादा बढ़ोतरी मिलेगी। जिसका विशेष लाभ लोगों को मिल सकेगा। वह लघु सचिवालय में जिला विकास समन्वयन एवं मूल्यांकन समिति की बैठक की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों के मकानों का शीघ्र आवंटन किया जाए। विभिन्न क्षेत्रों के तहत मिले आवेदनों की रिपोर्ट, मकान निर्माण व आवंटन की समीक्षा की। इसके अलावा कुंडली में निर्मित मकानों में बिजली कनेक्शन देने के निर्देश दिए। सांसद ने पेेंशन योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि लोगों को शिविर लगाकर जागरूक किया जाए। बैठक से गैरहाजिर अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सांसद रमेश कौशिक ने विभिन्न गांवों में बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रस्तावित 33 केवी सब-स्टेशनों के निर्माण की जानकारी ली। उन्होंने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह इसके लिए जमीन उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि कोई भी विभाग जब विकास कार्य की शुरुआत करे तो उसकी सूचना उन्हें अवश्य दी जाए। बैठक में राई हलका विधायक मोहनलाल बड़ौली, उपायुक्त ललित सिवाच, गोहाना के एसडीएम आशीष वशिष्ठ, सोनीपत की एसडीएम शशि वसुंधरा, गन्नौर के एसडीएम सुरेंद्र दून, खरखौदा की एसडीएम शिखा आंतिल, नगराधीश डॉ. अनमोल, बीडीपीओ अमित मान, बीडीपीओ अंकिता वर्मा, डीडीए डॉ. अनिल सहरावत, सीएमजीजीए ज्योति शुक्ला, राजेंद्र कौशिक व एडवोकेट सुंदर सिंह रापरिया आदि मौजूद रहे।
इंसेट
एनएच-44 के निर्माण कार्य को जल्द करें पूरा
सांसद ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के तहत नेशनल हाईवे (एनएच)-44 के निर्माण कार्य को जल्द पूरा किया जाए। इस मार्ग पर एक साथ एक जगह काम न करें। ऐसा करने से जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। उन्होंने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिए गांव झुंडपुर व ग्यासपुर के विकास कार्यों की समीक्षा की। दीनदयाल अंत्योदय योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन व महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें