फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वार्ड चार की मीनाक्षी कॉलोनी में गली का निर्माण शुरू

विज्ञापन
गोहाना के वार्ड 4 मीनाक्षी कॉलोनी में गली निर्माण का शुभारंभ करती चेयरपर्सन रजनी विरमानी। स्रोत - फोटो : samvad
विज्ञापन
गोहाना। वार्ड नंबर 4 की मीनाक्षी कॉलोनी में नई गली बनाने का काम शुभारंभ बुधवार को नगर परिषद गोहाना की चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने नारियल फोड़कर किया। 6 लाख 41 हजार रुपये की लागत से बनने वाली इस गली में टाइल्स लगाई जाएंगी। दोनों तरफ पाइप डाली जाएगी। इससे क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होगी।
विज्ञापन


नगर परिषद की ओर से शहर के विकास और जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद जतिश कपूर ने की। मौके पर नवीन, डॉ. सुनील, जय सिंह, रमेश, धर्मबीर, सुनील सांगवान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें