फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एडीसी ने टीबी विभाग के बाहर कूड़ा फैला देखकर जताई नाराजगी

Thu, 26 Feb 2026 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल का बुधवार को अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्य निर्धारित समय पर पूरा हो।
विज्ञापन


एडीसी ने कहा कि नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान टीबी विभाग के सामने स्थित डंपिंग स्टेशन से बाहर फैले कूड़े पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। स्वास्थ्य कर्मचारियों को तुरंत कूड़ा उठाने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल परिसर में जगह-जगह पड़े निर्माण मलबे को शीघ्र हटाने के आदेश दिए गए, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. ज्योत्सना को निर्देश दिए कि अस्पताल परिसर की स्वच्छता और सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जाए। इस दौरान भवन निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया गया और संबंधित अधिकारियों से कार्यों की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

एडीसी ने दो टूक कहा कि निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए, सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन हो और मरीजों की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे। प्रशासन की इस सक्रियता से उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें