फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ड्रेन नंबर-6 का निर्माण अंतिम चरण में, 30 अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य

Mon, 17 Mar 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 08: सोनीपत के गांव राठधना के पास निर्माणाधीन ड्रेन नंबर छह। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। बहु प्रतीक्षित ड्रेन नंबर छह के पार्ट-2 का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसे 30 अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य है। शहर के बीच से गुजर रही ड्रेन नंबर 6 विकास में मील का पत्थर बनने वाली परियोजना में शामिल है। पार्ट-2 के 100 मीटर बचे हिस्से को पक्का किया जा रहा है। ड्रेन के पार्ट-1 का काम अभी लंबित है। दो भाग में हो रहे इस काम पर 139.29 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। पार्ट-1 का कार्य पूरा करवाने के लिए सरकार से 10 करोड़ रुपये का बजट और मांगा गया है।
विज्ञापन

नगर निगम देवडू रोड से शादीपुर तक कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन (अमृत) योजना के तहत ड्रेन के पार्ट-1 को पक्का करने के लिए 92 करोड़ रुपये खर्च कर चुका है। इसके लिए 16 नवंबर 2017 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने शिलान्यास किया था। यह कार्य दो साल में पूरा किया जाना था, लेकिन काम में देरी होने के कारण ड्रेन का पार्ट-1 का कार्य 92 फीसदी पूरा हो सका। अब बस अड्डे के पास व बहालगढ़ रोड पर पुलों को ड्रेन से जोड़ना बाकी है। इसके लिए अब 10 करोड़ रुपये बजट की आवश्यकता है। चंडीगढ़ में होने वाली राज्य स्तरीय तकनीकी समिति (एसएलटीसी) की बैठक में प्रस्ताव मंजूर होने के बाद पार्ट-1 को पूरा करने में छह माह और लगेंगे।
उससे आगे शादीपुर से राठधना तक ड्रेन के पार्ट-2 के 2600 मीटर हिस्से का निर्माण 47.29 करोड़ रुपये में किया जा रहा है। इसका निर्माण अंतिम चरण में है। राठधना एसटीपी के नजदीक 100 मीटर ड्रेन को कवर का काम बचा हुआ है। इससे पहले सरकार ने इस हिस्से को पक्का करने के लिए वर्ष 2019 में मंजूरी दी थी। वर्ष 2020 में टेंडर आवंटित किया था और डेढ़ साल में यह कार्य पूरा किया जाना था। ड्रेन के 800 मीटर हिस्से में 112 पेड़ बाधा बन रहे थे, जिससे निर्माण दो वर्ष तक अधर में अटका रहा था।
विज्ञापन


शहरवासियों को गंदगी से निजात मिलेगी
सीएम सिटी करनाल के मुगल कैनाल की तर्ज पर ड्रेन नंबर छह को पक्का किया जा रहा है। निर्माण पूरा होने पर सेक्टर-12, 13 14, बाबा कॉलोनी, बैंयापुर खुर्द, पटेल नगर, शनि मंदिर, जटवाड़ा, कामी चौक, सब्जी मंडी, बाबा धाम, आदर्श नगर, ऋषि कॉलोनी, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, ब्रह्म नगर होते हुए ड्रेन-6 तक के क्षेत्र में रह रहे लोगों को फायदा होगा। इससे शहरवासियों को वर्षों बाद गंदगी से निजात मिल सकेगी।
ड्रेन नंबर छह के पार्ट-2 को 30 अप्रैल तक पक्का कर दिया जाएगा। पार्ट-1 को पक्का करने के लिए 10 करोड़ रुपये का एस्टीमेट सरकार को भेजा जा चुका है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद छह माह में ड्रेन का कायाकल्प कर दिया जाएगा। जिससे लोगों को गंदगी से बड़ी राहत मिल सकेगी। -हर्षित कुमार, आयुक्त, नगर निगम।

फोटो 08: सोनीपत के गांव राठधना के पास निर्माणाधीन ड्रेन नंबर छह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें