फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोहाना-सोनीपत रोड की 3 करोड़ से बदलेगी सूरत

Mon, 17 Mar 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 22- सोनीपत के गोहाना में सड़क किनारे बिछाई जा रही पाइपलाइन। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। शहर में पानी निकासी की समस्या का जल्द समाधान हो सकेगा। इसके लिए नगर परिषद की तरफ से गोहाना-सोनीपत रोड पर सब्जी मंडी तक पाइपलाइन बिछाने का काम तेज कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पाइपलाइन बिछाने के कार्य के संपन्न होते ही रोड के सुंदरीकरण का भी काम किया जाना है। इस पर करीब तीन करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

गोहाना से सोनीपत जाने वाले मार्ग पर नाला बनाने के बावजूद जलभराव की समस्या बनी हुई थी। नाले का लेवल सड़क के स्तर से ऊपर होने से पानी निकासी नहीं हो रही थी, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना करना पड़ रहा था।
समस्या के समाधान को लेकर लोग कई बार अधिकारियों से मिल चुके थे। ऐसे में अब नगर परिषद की तरफ सोनीपत रोड का सुंदरीकरण किया जाएगा। साथ ही पाइपलाइन बिछाने व द्वार बनाने का काम किया जाएगा। तीन करोड़ रुपये की लागत से किए जाने वाले कार्य के दौरान लाइट की व्यवस्था भी बेहतर की जाएगी।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि सड़क किनारे पाइपलाइन दबाने का काम तेजी से किया जा रहा है। इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद सड़क पर सजावट व लाइट लगाने का काम शुरू किया जाएगा। इसके बाद द्वार बनाने का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा।

फोटो 22- सोनीपत के गोहाना में सड़क किनारे बिछाई जा रही पाइपलाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें