फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गढ़ी केसरी मार्ग पर टूटी पुलिया का निर्माण पूरा

Thu, 26 Feb 2026 07:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर में गढ़ी केसरी मार्ग पर निर्मित की गई पुलिया। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। गढ़ी केसरी मार्ग पर टूटी पुलिया का निर्माण लंबे समय बाद पूरा हो गया है। पुलिया टूटी होने की वजह से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी। आवागमन बाधित होने से विद्यार्थियों, किसानों और रोजाना आने-जाने वाले राहगीरों को दिक्कत उठानी पड़ रही थी। कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल भी हो चुके थे।
लोगों का कहना था कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो रहा था। कई बार शिकायत के बाद नगर पालिका ने इस ओर ध्यान दिया और निर्माण कार्य प्रारंभ कराया। अभी पुलिया को आरसीसी की नवनिर्मित परत को पूरी तरह से सूखने के लिए अस्थायी रूप से बंद कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिया पूरी तरह से सूखने के बाद इस मार्ग पर आवागमन सुचारु रूप से बहाल हो जाएगा। स्कूल जाने वाले बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली है क्योंकि अब सामान लाने-ले जाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें