फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: बिजली चोरी में 73 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे; 15.28 लाख का जुर्माना, रात को चलाया अभियान

Thu, 26 Oct 2023 06:14 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत में  तड़के चार बजे तक चली कार्रवाई में 73 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। इस दौरान कुंडी कनेक्शन के जरिए बिजली चोरी करने वालों के सबूत जुटाए गए। बिजली कनेक्शन काटने के साथ उपभोक्ताओं पर 15.28 लाख रुपये का जुर्माना किया गया।
विज्ञापन
मीटरों की चेकिंग के दौरान की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए निगम की ओर से बुधवार रात को छापा मार कार्रवाई की गई। रात 10 बजे से वीरवार तड़के 4 बजे तक 17 टीमों ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान 73 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। साथ ही 15.28 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया।

विज्ञापन


बिजली निगम की ओर से एसडीओ स्तर पर टीमों का गठन किया गया है, जो बिजली चोरी के मामलों को पकड़ते हैं और उन पर कार्रवाई करते हैं। अभियान तहत बुधवार रात 10 बजे अभियान के तहत बिजली अधिकारी व कर्मचारी क्षेत्र में उतरे। अधीक्षण अभियंता जीआर तंवर टीमों से हर तीन घंटे में जानकारी लेते रहे।

वीरवार तड़के 4 बजे तक चली कार्रवाई में 73 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। इस दौरान कुंडी कनेक्शन के जरिए बिजली चोरी करने वालों के सबूत जुटाए गए। बिजली कनेक्शन काटने के साथ उपभोक्ताओं पर 15.28 लाख रुपये का जुर्माना किया गया। अगर जल्द ही जुर्माना नहीं भरा गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विजिलेंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
बिजली चोरी रोकने और लाइन लॉस कम करने के लिए लगातार चोरी रोको अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 73 कनेक्शन काटे गए और 15.28 लाख रुपये का जुर्माना किया गया। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। -गीतूराम तंवर, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम, सोनीपत।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें