फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेशव्यापी आंदोलन की शुरुआत 14 को सोनीपत से : दीपेंद्र

Mon, 09 Feb 2026 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में पत्रकारों से बात करते कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा।
विज्ञापन
सोनीपत। रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मौजूदा शासन में हर वर्ग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम तो युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। व्यापारियों को न सम्मान मिल रहा और न ही सुरक्षा। बुजुर्गों को पेंशन तक से वंचित किया जा रहा है। सरकार पूरी तरह विफल है। इसके खिलाफ 14 फरवरी को कांग्रेस सोनीपत से प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन

प्रदर्शन की तैयारियों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के उद्देश्य से दीपेंद्र हुड्डा रविवार शाम को सोनीपत पहुंचे थे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने सूरजकुंड मेले में हुए हादसों को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया।
उन्होंने कहा कि सूरजकुंड मेले में अब तक तीन बड़े हादसे हुए हैं। तीनों घटनाएं भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुई हैं। इन हादसों के लिए स्टॉल संचालकों को नहीं बल्कि सरकार और व्यवस्था संभालने वाले अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि हादसे में जान गंवाने वाले इंस्पेक्टर जगदीश के परिजनों को सरकार तत्काल सरकारी नौकरी दे। घायलों का समुचित इलाज भी सरकार की जिम्मेदारी हो।
उन्होंने कहा कि सोनीपत की धरती से 14 फरवरी को कांग्रेस सरकार पेंशन काटे जाने के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत करेगी। टैरिफ और कृषि नीति पर हुड्डा ने कहा कि भारत का किसान देश की जरूरत का अनाज पैदा करने में पूरी तरह सक्षम है।
सरकार केवल किसानों की बात करती है लेकिन उनके हित में ठोस फैसले नहीं ले रही। सरकार संसद के सामने कृषि से जुड़ा मसौदा रखे। राष्ट्रपति अभिभाषण पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति को लेकर कहा कि यह अभूतपूर्व है।
इस दौरान सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक इंदुराज नरवाल, पूर्व विधायक सुरेंद्र पवार, पदम सिंह दहिया, जयभगवान आंतिल, जिला अध्यक्ष कमल दिवान व संजीव दहिया, मनोज रिढ़ाऊ, सुरेंद्र छिक्कारा, जयवीर आंतिल, रणजीत कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें