फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पहलवानों के समर्थन में कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकाला

Fri, 05 May 2023 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 44- जंतर-मंतर पर धरनारत पहलवानों के समर्थन में सुभाष चौक से पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, विधा
विज्ञापन
सोनीपत। जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के साथ दिल्ली पुलिस की ओर से किए गए अभद्र व्यवहार पर नाराजगी जाहिर करते हुए पूर्व सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष धर्मपाल मलिक, विधायक सुरेंद्र पंवार व मेयर निखिल मदान के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर बृजभूषण शरण की गिरफ्तार की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता शाम को सुभाष चौक पर एकत्रित हुए और कैंडल मार्च निकाला। धर्मपाल मलिक ने कहा कि सरकार का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा सिर्फ दिखावा मात्र है, बाकी असलियत सबके सामने है। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा, डिप्टी मेयर मनजीत गहलावत, कांग्रेसी नेता सुरेंद्र शर्मा, सुरेश कुमार भारद्वाज, कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कटारिया व अन्य मौजूद रहे।

फोटो 44- जंतर-मंतर पर धरनारत पहलवानों के समर्थन में सुभाष चौक से पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, विधा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें