फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मनरेगा बचाओ संग्राम में कांग्रेसियों ने रखा उपवास

Mon, 12 Jan 2026 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गांधी चौक पर शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान और ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया की अध्यक
विज्ञापन
सोनीपत। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जिला कांग्रेस कमेटी सोनीपत की तरफ से उपवास रखा गया। गांधी चौक पर शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान और ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मनरेगा जैसी जन कल्याणकारी योजना को कमजोर कर मजदूरों के साथ अन्याय कर रही है। कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कमल दिवान ने कहा कि कांग्रेस मजदूरों के हक पर डकैती नहीं डालने देगी। हम पंचायत और वार्ड स्तर पर जाकर जनता को जागरूक करेंगे। 16 से 22 जनवरी तक सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ रैलियां निकालेंगे। संजीव दहिया ने कहा कि मनरेगा के अस्तित्व को बचाने के लिए अब यह संग्राम गांव-गांव तक जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे पंचायत स्तर पर अभियान चलाकर लोगों को सरकार की असलियत बताएंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, पूर्व विधायक जगबीर मलिक, पूर्व विधायक जयवीर वाल्मीकि, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, हलका बरोदा अध्यक्ष आशीष लठवाल, युवा अध्यक्ष रविंद्र जसराना, अनुज छाबड़ा, प्रशांत शर्मा सुरेंद्र शर्मा, प्रवक्ता राकेश सौदा आइद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें