फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे पीएम : डॉ़ रीटा

Mon, 12 Jan 2026 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत जिले के गांव करेवड़ी में मेरी सखी जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत के मौके पर कैबिनेट मंत्री ड
विज्ञापन
गोहाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की पहल की है। इन्हें लागू कर नायब सरकार भी अन्य राज्यों के सामने मिसाल पेश कर रही है। यह बात रविवार को सहकारिता मंत्री डॉ़ अरविंद शर्मा की पत्नी डॉ. रीटा शर्मा ने गांव करेवड़ी में मेरी सखी जन संपर्क अभियान की शुरुआत पर कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नारी सशक्तीकरण के संकल्प को पूरा करने के लिए कैबिनेट मंत्री डॉ़ अरविंद शर्मा भी काम कर रहे हैं। मेरी सखी जन संपर्क अभियान की शुरुआत के मौके पर मुख्य अतिथि डॉ़ रीटा शर्मा का सरपंच उषा देवी और अन्य महिलाओं ने स्वागत किया।
महिलाओं से संवाद में डॉ़ रीटा ने कहा कि आज सरकार की हर योजना के केंद्र में नारी शक्ति है। यह आयोजन महिलाओं के विश्वास संवाद और सशक्तीकरण का सशक्त माध्यम है। केंद्र-प्रदेश सरकारों की योजनाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं हैं बल्कि जमीन पर बदलाव ला रही हैं।
विज्ञापन

मंच संचालन कैबिनेट मंत्री के निजी सचिव सुनील लाकड़ा ने किया। उन्होंने मंत्री की तरफ से गोहाना विधानसभा क्षेत्र में किए गए व मंजूर हो चुके विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर पंचायत समिति सोनीपत उपाध्यक्ष पूनम देवी, नीलम खत्री, अनिल बाल्यान, मोनू करेवड़ी, सुलेखा दलाल, अनीता देवी, शीला लाकड़ा, बबीता शर्मा, सरिता और अन्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें