फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कांग्रेस डोर टू डोर अभियान चलाकर प्रस्तुत करेगी निगम की भ्रष्टाचार शीट

Thu, 05 Feb 2026 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 19 : सोनीपत के कांग्रेस भवन में बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों संग जिला अध्यक्ष कमल दिवान
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस एक्शन मोड में आ गई है। बुधवार को सुभाष चौक स्थित कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों से संवाद करने के साथ चुनाव फतह करने के लिए मिशन तैयार किया गया।
विज्ञापन

शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने कहा कि कांग्रेस इस बार परंपरागत प्रचार के बजाय रणनीतिक घेराबंदी के तहत अभियान चलाएगी। हर वार्ड में विशेष टीमों का गठन किया गया है जो घर-घर जाकर पार्टी की विचारधारा लोगों तक पहुंचाएंगी। निगम के भ्रष्टाचार शीट को प्रस्तुत करेगी।
ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया ने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का तालमेल ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। चुनाव जीतने के लिए बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करना अनिवार्य है। नवनियुक्त पदाधिकारियों पर जनता की अपेक्षाओं का भार है इसलिए स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा।
विज्ञापन

इस दौरान पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव रखे। साफ-सफाई, सीवरेज व्यवस्था और प्रॉपर्टी आईडी जैसे जटिल मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर सहमति बनी। इस दौरान संजय बड़वासनी, जगसेर, संत कुमार आंतिल, संजय मलिक, संजय कुमार चौहान, जय सिंह मलिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें