फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस विकास और जनहित के मुद्दों पर लड़ेगी निगम चुनाव : दिवान

Thu, 19 Feb 2026 08:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के सुंदर सांवरी में लोगों को संबो​धित करते कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। सुंदर सांवरी में वीरवार को जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने निगम चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति साझा करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा नेता सोनू वर्मा एवं सीमा वर्मा ने किया।
कमल दिवान ने कहा कि कांग्रेस निगम चुनाव विकास और जनहित के मुद्दों पर लड़ेगी। आज शहर की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों और पूर्ववर्ती जन कल्याणकारी योजनाओं का हवाला देते हुए संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आश्वासन दिया कि वार्ड-1 की समस्याओं, विशेषकर सड़क, पानी और जल निकासी का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने बताया कि लंबे समय से वार्ड के कई हिस्सों में विकास कार्य रुके हुए हैं।
इस दौरान उपाध्यक्ष एडवोकेट प्रशांत शर्मा, महासचिव राजेश भौरिया सेवली, सचिव अंकित मेहता, लीलू ककरोई और अशोक शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें