फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का नेतृत्व ही दिशाहीन : बराला

Sat, 12 Apr 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के छोटूराम धर्मशाला में बैठक के दौरान संबोधित करते राज्यसभा सांसद सुभाष बराला। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। कांग्रेस पर तंज कसते हुए राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व पूरी तरह दिशाहीन हो चुका है। कांग्रेस भविष्य में क्या करेगी, यह खुद उसे भी नहीं पता। हरियाणा में विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष तक नहीं चुन पाने वाली कांग्रेस अपने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कैसे करेगी, यह समझ से परे है। सुभाष बराला शुक्रवार को छोटूराम धर्मशाला में आयोजित बैठक में पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने 20 अप्रैल को जींद जिले के उचाना में भगत धन्ना जाट जयंती पर आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम में दहिया, मलिक व अन्य खाप प्रतिनिधियों और सरपंचों को पहुंचने का न्योता दिया। उस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
राज्य में बढ़ती महंगाई और अपराध को लेकर विपक्ष के आरोपों को लेकर बराला ने कहा कि ये सभी आरोप विपक्ष की हताशा और निराशा को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को केंद्र और हरियाणा दोनों जगह जनता का पूर्ण समर्थन प्राप्त है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिलने पर पूछे गए सवाल के जवाब में सुभाष बराला ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया कानून के अनुसार हो रही है। इसमें अधिकारी अपना कार्य कर रहे हैं। हिसार एयरपोर्ट से पहली उड़ान को लेकर कांग्रेस सांसद के बयान पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें पहली फ्लाइट से अयोध्या जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पहल हिसार लोकसभा क्षेत्र और वहां की जनता के लिए बेहद सकारात्मक है।
विज्ञापन



प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि हर समाज में संत-महापुरुष हुए हैं। उनकी शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार ने संत-महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना को लागू किया है। महान धन्ना भगत की जयंती 20 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस मौके पर मेयर राजीव जैन, विधायक कृष्णा गहलावत, भाजपा गोहाना जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, जिला परिषद की चेयरपर्सन मोनिका दहिया, आजाद नेहरा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें