फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की जनता को ठगा : सुनैना

Sun, 01 Jun 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 12: सोनीपत के सेक्टर-12 में महिला कार्यकर्ताओं को संबो​धित करती इनेलो महिला प्रकोष्ठ की प्
विज्ञापन
सोनीपत। इनेलो महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला शनिवार को सेक्टर-12 में पहुंचकर महिला कार्यकर्ताओं के साथ जिलास्तरीय बैठक की। उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कांग्रेस और जननायक जनता पार्टी पर निशाना साधा।
विज्ञापन


सुनैना चौटाला ने कहा कि हुड्डा खत्म तो कांग्रेस खत्म। कांग्रेस नेताओं ने हरियाणा की जनता को सिर्फ ठगा है। उन्होंने कहा कि जो नेता आज विपक्ष का नेता बनने का भी सामर्थ्य नहीं रखते, वह केवल दिखावे की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस विधायकों पर तंज कसते हुए कहा कि विधानसभा में कांग्रेस के नेता चुटकुला गोष्ठी करते हैं। आमजन के मुद्दों पर उनका कोई फोकस नहीं है।
इनेलो महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी ने पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि दुष्यंत केवल फोटो खिंचवाने की राजनीति कर रहे हैं। दादा ओमप्रकाश चौटाला के फोटो के सहारे राजनीति करना बंद करें। जनता ने उन्हें पहले ही नकार दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बजरंग पूनिया बेटियों को लेकर बयान तो दे रहे हैं, लेकिन उनकी पार्टी के नेता इसे लेकर आगे किस लिए नहीं आ रहे हैं। उनकी पार्टी ही एक ऐसी है जो बेटियों की आवाज उठाती है। महिला कोच की तरफ से भाजपा सरकार में रहे खेल मंत्री पर आरोप लगाने के बाद अभय चौटाला ने ही उनकी आवाज बनकर विधानसभा तक में मुद्दे को उठाया था।
सुनैना चौटाला ने महिला कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वह हर गांव में महिला सशक्तीकरण के माध्यम से इनेलो को मजबूत करें और घर-घर पार्टी की नीतियों को पहुंचाएं। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष तनुजा कश्यप, जिलाध्यक्ष कुणाल गहलावत, महिला जिलाध्यक्ष मनजीत फोगाट, अनूप दहिया, कृष्ण मलिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें