फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार ने साजिश के तहत भिजवाया था जेल : ओमप्रकाश चौटाला

विज्ञापन
बजाना कला गांव में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने एक साजिश के तहत उन्हें जेल भिजवा दिया था। इसके बाद उनके व इनेलो के खिलाफ खूब दुष्प्रचार फैलाया गया, लेकिन इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने संगठन को पहले के मुकाबले ज्यादा मजबूत बनाया। वे रविवार को गांव बजाना कलां में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री का गांव में पहुंचने पर बिजेंद्र रापरिया ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को मूलभूत जरूरतें रोटी, कपड़ा, रोजगार, मकान, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं देने के बजाय उन्हें प्रताड़ित कर रही है। अब सरकार को सही रास्ता दिखाने का समय आ गया है। प्रदेश में इनेलो सरकार बनने पर पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार पर ढाई लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा का कर्ज है, जबकि विकास का कोई काम नहीं हो रहा। प्रदेश की सड़कें जर्जर हैं। स्कूलों में शिक्षक नहीं, अस्पतालों में दवाइयां नहीं हैं, बेड नहीं हैं, डॉक्टर नहीं हैं। किसान को समय पर पानी नहीं मिलता और खाद के लिए उन्हें लाइनों में लगना पड़ रहा है। मंडियों में किसानों को उनकी फसलों से अच्छे भाव नहीं मिल रहे। प्रदेश की जनता को इन विकट परिस्थितियों से इस देश को बचाने के लिए एकजुट होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें