फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पार्टी विरोधी गतिविधि के लिए कांग्रेस ने कुलदीप खासा और सत्यवीर निर्माण को निकाला

Fri, 29 May 2026 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने और वरिष्ठ पदाधिकारियों के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बयानबाजी करने के आरोप में कुलदीप खासा और सत्यवीर निर्माण को छह साल के लिए पार्टी की निकाल दिया। उनको उनके पदों से मुक्त कर दिया है।
विज्ञापन

कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने बताया कि दोनों नेता लंबे समय से पार्टी की नीतियों के विपरीत कार्य कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है। किसी भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी को यह अधिकार नहीं है कि वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व या पदाधिकारियों के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करे अथवा संगठन की छवि को धूमिल करे।
कमल दिवान ने स्पष्ट किया कि पार्टी के भीतर किसी भी प्रकार की गुटबाजी या विरोध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी की इस कार्रवाई के बाद कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों में पूरी एकजुटता के साथ जुटने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें