फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: युवती ने मकान मालिक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Fri, 29 May 2026 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। युवती ने मकान मालिक पर बार-बार छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि करीब तीन महीने से आरोपी कई बार उसके साथ अशोभनीय हरकतें कर चुका है। लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर आखिरकार युवती ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि आरोपी मकान मालिक सुरजीत उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था। वह मौका मिलते ही उसके साथ छेड़छाड़ करता था। शुरुआत में वह बदनामी के डर से नजरअंदाज करती रही लेकिन आरोपी की हरकतें लगातार बढ़ती गईं।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि तीन महीने में आरोपी ने कई बार उसके साथ छेड़छाड़ की है। आरोपी की हरकतों से परेशान होकर उसने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। इस पर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें