फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम घोषणाओं में शामिल विकास कार्य को प्राथमिकता से पूरा करें : डीसी

Thu, 05 Feb 2026 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। उपायुक्त सुशील सारवान ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं में शामिल विकास कार्य प्राथमिकता पर लेकर तय सीमा में करने और काम में कोई खामी मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। इसे लेकर डीसी ने बुधवार को लघु सचिवालय में बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं से संबंधित कार्यों को लेकर कोई परेशानी आ रही है तो इसके बारे में वह उन्हें तुरंत जानकारी दें। डीसी ने कहा कि इन घोषणाओं पर साप्ताहिक समीक्षा बैठक की जाएगी।
उपायुक्त ने सड़क, गांवों में स्टेडियम, चौपाल, गली, चहारदीवारी निर्माण व अन्य कार्यों के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सभी लंबित कार्य में एस्टीमेट भेजें। फिजिबिलिटी जांच करवाएं। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, नगराधीश डाॅ. अनमोल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी मनीष मलिक, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें