फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विवि में कर्मचारियों का धरना जारी, कल निकालेंगे जुलूस

Thu, 05 Feb 2026 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। विश्वविद्यालय में प्रशासन के खिलाफ गैर शिक्षक कर्मचारी यूनियन का धरना बुधवार को भी जारी रहा। यूनियन प्रधान सुरेश कुमार पुट्ठी ने कुलपति की तरफ से धरना समाप्त करने की अपील संबंधी बयान को निराधार बताते हुए कहा कि न तो कोई अपील की गई और न ही वार्ता के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों को धमकी भरा पत्र भेजकर धरना खत्म करने के लिए कहा गया है जिसके विरोध में 3 फरवरी को पत्र की प्रतियां जलाकर प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने वित्त नियंत्रक व लेखा शाखा में की गई नियुक्तियों पर भी सवाल उठाए। यूनियन ने एलान किया कि 6 फरवरी को विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासन के खिलाफ जुलूस निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें