फोटो 15: सोनीपत के गन्नौर में दरबार लगाकर जनसमस्याएं सुनते विधायक देवेंद्र कादियान। स्रोत: प्रव
गन्नौर। विधायक देवेंद्र कादियान ने सोमवार को अपने कार्यालय में जनता दरबार लगाया। सबसे अधिक शिकायतें पेयजल, सड़क, बिजली, पेंशन, राशन कार्ड और नालियों से जुड़ी रहीं। पानी आपूर्ति में अनियमितता की शिकायत पर विधायक ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तुरंत समस्या के समाधान के निर्देश दिए।
विधायक ने सड़क की टूटी स्थिति और जलभराव की समस्या पर पीडब्ल्यूडी और नगर पालिका अधिकारियों को निरीक्षण कर जल्द सुधार कार्य शुरू करने के लिए कहा। खंभे हटवाने और जरूरत के अनुसार ट्रांसफार्मर रखवाने की मांग पर बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि जनता दरबार के माध्यम से उन्हें क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं का पता सीधे चलता है जिससे निपटारा तेजी से हो सकता है। उन्होंने बताया कि आगामी ठंड और घने कोहरे को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र की सड़कों पर सफेद प्रतिबिंबित पट्टियां लगवाने का काम शुरू कर दिया गया है। उनका कहना है कि इन पट्टियों से वाहनों की दृश्यता बढ़ेगी और दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी।