फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जातिगत टिप्पणी करने पर बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता के खिलाफ दी शिकायत

Wed, 01 Apr 2026 08:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : साेनीपत के खरखौदा थाने में बिजली निगम के एसई के खिलाफ शिकायत देने पहुंचे क्षेत्रवासी। स्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत/खरखौदा। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता गीतू राम तंवर के खिलाफ खरखौदा थाने और सोनीपत लघु सचिवालय में उपायुक्त नेहा सिंह को शिकायत दी गई है। आरोप है कि उनकी ओर से जातिगत टिप्पणी की गई है।
जाट सेवा संघ के प्रदेश सचिव वीरेंद्र पहल ने बताया कि बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता ने जाट समाज पर अभद्र टिप्पणी की है। इससे सामाजिक भाईचारे को खराब कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

उपायुक्त से मांग की गई कि अधीक्षण अभियंता को तुरंत प्रभाव से जिले से बाहर किया जाए। साथ ही आदेश दिया जाए कि वह 10 दिन में जाट समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।
विज्ञापन

खांडा गांव के प्रवेश दहिया ने मामले की शिकायत खरखौदा थाने में दी है। उनका कहना है कि वह इंटरनेट मीडिया पर रील देख रहे थे। अधीक्षण अभियंताका एक वीडियो देखा जो एक समाज पर जातिगत टिप्पणी कर रहे हैं।
एक सरकारी पद पर होते हुए इस प्रकार की गतिविधि को गलत बताते हुए प्रवेश दहिया ने थाने में शिकायत देते हुए एसई पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें