फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सार्वजनिक शौचालय का निर्माण रुकवाने के लिए दी शिकायत

Sat, 20 Jun 2026 08:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। ब्राह्मण मोहल्ले में रोहतक मार्ग के किनारे सार्वजनिक शौचालय का निर्माण रुकवाने के लिए खरखौदा थाने में शिकायत दी गई है। शिकायत में जमीन को लेकर कोर्ट केस का भी हवाला दिया गया है।
नगर पालिका की तरफ से खरखौदा में तीन जगहों पर सार्वजनिक शौचालय बनवाए जा रहे हैं। इनमें एक जगह ब्राह्मण मोहल्ले में रोहतक मार्ग किनारे निर्धारित की गई थी। शुक्रवार को नगर पालिका की तरफ से यहां पर खोदाई के बाद निर्माण कार्य शुरू करवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शनिवार को कुछ लोगों ने थाने में शिकायत देकर निर्माण पर आपत्ति जताई है। अमित, राजेश, रवि, धर्मेंद्र, विनोद, आकाश का कहना है कि एक तरफ जहां यहां पर उनकी आस्था का प्रतिक पीपल का पेड़ है वहीं, उक्त जमीन पर न्यायालय में मामला विचाराधीन है। ऐसे में कोर्ट केस व आस्था को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें