फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 20 Jun 2026 08:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। बरोदा थाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी व ठगी के मामले में गांव कामी के रितेश को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
गांव छपरा निवासी जयकिशन ने 22 अगस्त 2024 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि गांव के सुमित ने उन्हें बताया कि वह अपने भतीजे को कनाडा भेज रहा है। अगर तुम्हें भी अपने बेटे को विदेश भेजना हो तो बता देना।
विज्ञापन

उन्होंने सुमित की बात पर विश्वास कर लिया और अपने बेटे लोकेश को विदेश भेजने के लिए तैयार हो गए थे। सुमित ने उनकी मुलाकात दो लोगों से कराई। उन्होंने 12 लाख रुपये लगने की बात कही थी। उसने आरोपियों को पांच लाख रुपये दे दिए थे।
विज्ञापन

बात में उन्हें पता चला कि सुमित का भतीजा और एक अन्य युवक विदेश टूरिस्ट वीजा पर भेजे गए थे। दोनों वापस आ चुके थे। इसके बाद उन्होंने अपने रुपये मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने इसी मामले में आरोपी गांव कामी के रितेश को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें