फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रदूषण फैला रही फैक्टरी के खिलाफ शिकायत, जांच करने पहुंचा विभाग

Tue, 24 Jun 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 31: सोनीपत के गांव भूर्री के पास कामी रोड स्थित फैक्टरी से उठता धुआं। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
गन्नौर। गांव भूर्री के पास कामी रोड पर स्थित एक फैक्टरी से उठता धुआं आसपास के क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने का करण बन रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने फैक्टरी से उठते धुएं को लेकर प्रदूषण विभाग को वीडियो सहित शिकायत सौंपी। शिकायत मिलने के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक पर्यावरण अभियंता अनिल कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे और फैक्टरी का मुआयना किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यह फैक्टरी सप्ताह में कई बार इतना धुआं छोड़ती है कि राहगीरों को सांस लेने में भी परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि जब वह फैक्टरी में जाकर जानकारी लेने की कोशिश करते हैं तो उन्हें कोई जवाब नहीं दिया जाता है।
ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब किसानों के खिलाफ पराली जलाने पर मुकदमा दर्ज हो सकता है, तो इस तरह खुलेआम प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरी पर कार्रवाई क्यों नहीं होती।
विज्ञापन


वर्जन
प्रारंभिक जांच में पाया गया कि यह फैक्टरी फिलहाल बंद है, लेकिन इससे धुआं निकलने की शिकायत गंभीर है। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -अनिल कुमार, सहायक पर्यावरण अभियंता, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें