फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लोन एजेंट की प्रताड़ना से की थी आत्महत्या, दो साल बाद प्राथमिकी दर्ज

Wed, 29 Apr 2026 03:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव बिचपड़ी में आत्महत्या के मामले में पुलिस ने करीब दो साल बाद कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि लोन एजेंट की धोखाधड़ी और लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर गांव बिचपड़ी निवासी कृष्ण ने 9 मई 2024 को यह कदम उठाया था।
विज्ञापन

कृष्ण ने अपने प्लॉट में बने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उस समय ग्रामीणों के कहने पर परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया था। मामले ने नया मोड़ तब लिया जब मृतक के बेटे जोगिंद्र को बाद में घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला था।
इस नोट में मृतक ने अपनी मौत के लिए लोन एजेंट प्रवीन को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने लिखा कि उनकी आत्महत्या के लिए परिवार या समाज का कोई दोष नहीं है बल्कि लोन एजेंट की धोखाधड़ी और दबाव ही कारण है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार आरोपी एजेंट ने बैंक से 1.72 लाख रुपये का लोन दिलवाने के नाम पर पूरी राशि अपने खाते में ट्रांसफर कर ली और जब पैसे वापस मांगे गए तो धमकियां देने लगा। इससे कृष्ण मानसिक रूप से टूट गया और उन्होंने आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने सुसाइड नोट को जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब, मधुबन भेजा था, जहां हैंडराइटिंग मिलान में यह नोट मृतक की लिखावट का ही पाया गया। इसके बाद पुलिस ने सदर थाना में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें