सोनीपत। लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में मंगलवार को नगर निगम चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों की ड्यूटी लगाने के लिए प्रथम रेंडमाइजेशन प्रक्रिया की गई। इस बार चुनाव के लिए 264 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि यह प्रथम रेंडमाइजेशन प्रक्रिया एनआईसी हरियाणा द्वारा बनाए गए ड्यूटी मैनेजमेंट सिस्टम सॉफ्टवेयर के माध्यम से की गई है। इसमें पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारियों की ड्यूटी तय की गई है।
उन्होंने बताया कि 264 पोलिंग स्टेशनों के लिए पीठासीन अधिकारी तथा सहायक पीठासीन अधिकारियों की ड्यूटी तय की गई है। इसके अलावा जिला में रिजर्व स्टाफ भी रखा गया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य चुनाव आयोग के दिशा निर्देशानुसार सॉफ्टवेयर के माध्यम से पोलिंग पार्टियों की ड्यूटी लगाई जाती है।
इस दौरान कंप्यूटर अपने आप ड्यूटी तय करता है इसमें कोई मानवीय दखल नहीं होता। इस मौके पर भगत फूल सिंह मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त निदेशक सुरेंद्र दून, नगराधीश सिमरन, डीआईओ विशाल सैनी मौजूद रहे।
वार्ड संख्या पोलिंग स्टेशन संख्या कुल बूथ
1 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 23, 26, 27 14
2 12, 13, 14, 15, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 24, 25, 37, 38 14
3 18, 40, 41, 42, 43, 44, 45, 46, 49, 69, 70, 71, 72 13
4 61, 62, 63, 64, 65, 66, 67, 68, 73, 74, 77, 79 12
5 47, 48, 50, 51, 52, 53, 54, 55, 56, 57, 58, 59, 60, 263, 264 15
6 216, 217, 218, 242, 243, 244, 245, 246, 247, 248, 249, 252, 253 13
7 219, 220, 221, 250 ,251, 254, 255, 256 8
8 240 ,257 , 258, 259, 260, 261, 262 7
9 128, 129, 130 , 131, 132, 133, 134 , 224, 234, 235, 236, 237, 238, 239, 241 15
10 135, 136, 138, 139, 140, 141, 143, 144, 228, 229, 230, 231, 232, 233 14
11 113, 114, 118, 119, 120, 121, 122, 123, 124, 125, 126, 127 12
12 102, 103, 104, 105, 106, 107, 111, 115, 116, 117 , 137, 142 12
13 75, 76, 78, 80, 81, 82, 83, 84, 85, 222, 223 11
14 86, 87, 88, 89, 90, 91, 108, 109, 110, 112 10
15, 30, 31, 32, 39, 92, 93, 94, 95, 96, 97, 98, 99, 100, 101 14
16 145, 146, 147, 148, 149, 150, 151, 176, 177, 178, 179, 181 12
17 152, 153, 154, 155, 159, 161, 162, 163, 164, 165, 225, 226, 227 13
18 156, 157, 158, 160, 166, 167, 168, 169, 170, 1717, 172, 173, 174, 175, 180 15
19 189, 190, 192, 193, 194, 195, 196 7
20 33, 34, 35, 36, 182, 183, 184, 185, 186, 187, 188, 197, 206 13
21 191, 198, 199, 200, 201, 202, 203, 204, 205 9
22 28, 29, 207, 208, 209, 210, 211, 212, 213, 214, 215 11