फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दिवाली पर चौक-चौराहों पर लगेंगी रंग-बिरंगी झालरें

Thu, 16 Oct 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 31: सोनीपत के गन्नौर में अधिकारियों के साथ बैठक करते विधायक देवेंद्र कादियान। स्रोत: प्रवक
विज्ञापन
गन्नौर। दिवाली के अवसर पर गन्नौर शहर रोशनी से जगमग होगा। नगर पालिका प्रशासन ने शहर को आकर्षक रूप देने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। लगभग पांच किलोमीटर के क्षेत्र में रंग-बिरंगी झालरों और शॉर्प लाइटों से सजावट की जा रही है।
विज्ञापन

विधायक देवेंद्र कादियान ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि दिवाली केवल रोशनी का पर्व नहीं बल्कि शहर की छवि निखारने का भी अवसर है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष की भांति इस बार भी गन्नौर की दिवाली विशेष होगी।
उन्होंने बताया कि देवीलाल चौक, छोटू राम चौक और अग्रसेन चौक को विशेष रूप से सजाया जाएगा। जीटी रोड से देवीलाल चौक, रेलवे स्टेशन और नगर पालिका रोड पर रंग-बिरंगी झालरें लटकाई जा रही हैं। नपा सचिव प्रदीप खर्ब ने बताया कि यह लाइटिंग 18 से 22 अक्तूबर तक जारी रहेगी। बैठक में एसडीएम प्रवेश कादयान, नपा सचिव प्रदीप खर्ब, सहायक अभियंता राहुल मोर, कनिष्ठ अभियंता अरविंद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें