फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कॉलेजों में बीए ओपन, कहीं 50 प्रतिशत की औपचारिकता

Wed, 06 Jul 2016 12:45 AM IST
Sonipat
विज्ञापन
टीकाराम गल्र्स कॉलेज में कट ऑफ लिस्ट देखती छात्राएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मंगलवार को जिले भर के कॉलेजों में पहली कट ऑफ लिस्ट लगाई गई। जिले भर में बीए आर्ट्स के लिए सीटें तो अधिक हैं, लेकिन बच्चे कम हैं। इसी तरह से बीएससी मेडिकल और नॉन-मेडिकल में सीटें कम हैं, लेकिन बच्चे अधिक हैं। कॉमर्स में भी कुछ ऐसी ही स्थिति है। छात्रों की कमी के कारण अधिकतर कॉलेजों में बीए आर्ट्स को ओपन कर दिया गया है। कई कॉलेजों ने तो औपचारिकताएं ही निभाई हैं और हर एक आवेदक को दाखिले दिए जा रहे हैं। इस कारण कॉलेजों संचालकों ने कट ऑफ लिस्ट में अधिकतम अंक प्रतिशत के बारे में कुछ जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन


बीए आर्ट्स का सबसे बुरा हाल
बीए आर्ट्स में सभी कॉलेजों में बुरा हाल है। दो कॉलेजों में इसे ओपन कर दिया गया है। अन्य कॉलेजों में एक तरह से 50 प्रतिशत का टैग देकर सिर्फ औपचारिकताएं पूरी की गई है। राजकीय कन्या महाविद्यालय मुरथल में लिस्ट लगाने के बजाए सीधे दाखिले कर दिए गए हैं। यहां बीए की 240 सीटों के लिए 210 आवेदन थे, 180 की लिस्ट लगा दी गई। बीएससी की 80 सीटों के लिए 33 आवेदन थे, हिस्ट्री की 40 सीटों के लिए 30, भूगोल की 40 सीटों के लिए 18 आवेदन आए।

सीआरए
बीए                70
बीकॉम                62.2
बीएससी नॉन मेडिकल    60
बीएससी मेडिकल        52.8
बीएससी कंप्यूटर साइंस    60
वर्जन
कंप्यूटर साइंस और बीकॉम को छोड़कर अन्य सभी में भी 90 प्रतिशत से अधिक से कट ऑफ लिस्ट शुरू हुई है। पहली लिस्ट के तहत साढ़े चार सौ के करीब दाखिले होंगे।
विज्ञापन

डॉ. नरेंद्र खत्री, प्राचार्य, सीआरए कॉलेज

हिंदू गर्ल्स कॉलेज
बीए                ओपन
बीएएससी नॉन मेडिकल    65
बीएससी मेडिकल        68
बीकॉम (ऑनर्स)        6स1
वर्जन
हमने बीए की कट ऑफ लिस्ट नहीं लगाई। सभी आवेदकों को दाखिले मिलेंगे, इसके अलावा विवि के नियमों के अनुसार लेट फीस के साथ भी दाखिले मिल सकते हैं।
डॉ. आरके गुप्ता, प्राचार्य, हिंदू गर्ल्स कॉलेज
00
हिंदू कॉलेज
बीए                50
बीकॉम                55
बीएससी मेडिकल        60
बीएससी नॉन-मेडिकल    60

पहले दिन ही कई विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इस बार मेडिकल की तरफ ज्यादा रुझान देखने को मिल रहा है। कॉमर्स में भी बच्चों की संख्या काफी अच्छी है।
डॉ. बीके गर्ग, प्राचार्य, हिंदू कॉलेज

जीवीएम
बीए                 50
बीकॉम (पास)        55
बीकॉम (ऑनर्स)         65
बीकॉम (वोकेशनल)     60
बीए ऑनर्स (ज्योग्राफी)     60
बीएससी मेडिकल         75
बीएससी नॉन मेडिकल     55
बीएससी कंप्यूटर साइंस     55
बीएसससी होम साइंस     60
बीएससी बायोटेक्नोलॉजी     55

दाखिले के लिए पहले दिन ही लगभग 650 छात्राओं ने दाखिला लिया है। दूसरी कट ऑफ लिस्ट 9 जुलाई को जारी की जाएगी। दाखिले में देरी नहीं करनी चाहिए।
डॉ. ज्योति जुनेजा, प्राचार्या, जीवीएम गर्ल्स कॉलेज

राजकीय कॉलेज की पहली कट ऑफ जारी
गोहाना। राजकीय कॉलेज में मंगलवार को पहली कट ऑफ लिस्ट के लिए कॉलेज में छात्र-छात्राओं को हुजूम पहुंचा। जिन विद्यार्थियों का पहली कट ऑफ में नाम था वह फूल नहीं समा रहे थे। पहली लिस्ट में 877 सीटों के लिए नाम तय कर दिए गए हैं। बता दें कि 30 जून आखिरी दिन तक कॉलेज में 1120 सीटों के लिए 1976 आवेदन जमा हुए थे।

राजकीय कॉलेज में किस विषय में कितनी सीट
कक्षा            जरनल    
बीए            72.2
बीएसी नॉन मेडिकल     79
बीएसी मेडिकल    82.6
बीकॉम             72.4
बीकॉम ऑनर्स     74
बीबीए           56
बीसीए              60.6

पहली ही लिस्ट में नाम देख मिली खुशी
पहली ही लिस्ट में नाम देखकर खुशी मिली। टीचर बनना चाहता हूं। इसके लिए पढ़ाई में मेहनत कर 71 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
नवीन, बीएससी

नए दोस्तों के साथ मिलेगा नई सोसायटी का माहौल
दाखिले के लिए पहली ही लिस्ट में नाम आया है। मन में एक खुशी हैं। कॉलेज में नए दोस्तों के साथ-साथ नई सोसायटी का माहौल भी मिलेगा।
अरविंद, बीए

पहली कट ऑफ 877 सीटों के लिए लगाई गई है। कॉलेज द्वारा अधिकतम 82.6 प्रतिशत और न्यूनतम 51 प्रतिशत पर लिस्ट लगाई गई है। इस लिस्ट में घोषित किए गए सभी विद्यार्थियों के सही प्रमाण-पत्रो की जांच की जाएगी और उसके बाद लिस्ट के आधार पर ही विद्यार्थियों को दाखिला लिया जाएगा। इन विद्यार्थियों को 8 जुलाई तक दाखिले के लिए फीस जमा करवानी होगी। 9 जुलाई को दूसरी कट ऑफ लगाई जाएगी।
विज्ञापन

मनमोहन सिंह, नोडल अधिकारी, राजकीय कॉलेज, गोहाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें