फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेंद्र नहीं, प्रताप दहिया खाप प्रधान, अहलावत खाप के नेता न करें हस्तक्षेप

Tue, 05 Jul 2016 12:54 AM IST
Sonipat
विज्ञापन
जाट महापंचायत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दहिया खाप की चौधर को लेकर जाट नेता आमने-सामने आ गए हैं। प्रताप दहिया को खाप प्रधान घोषित कर चुके यशपाल मलिक गुट सुरेंद्र दहिया को प्रधान नहीं मान रहा। मलिक नेतृत्व वाली अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष मूलचंद दहिया ने प्रेस बयान जारी कर कहा है दहिया एक ऐतिहासिक खाप है, जो अपने फैसले लेने में सक्षम है। सिसाना गांव से प्रताप दहिया को प्रधान बनाया जा चुका है। रविवार को सिसाना गांव में जो पंचायत हुई, उसका कोई औचित्य नहीं है। अपनी राजनीति चमकाने के लिए सरकार के एजेंट के तौर पर ऐसे लोग काम करते हैं। उन्होंने कहा कि अहलावत खाप का प्रधान बताने वालों को दहिया खाप का प्रधान चुनने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन


वहीं, रविवार को खाप प्रतिनिधियों की पंचायत में दोबारा से दहिया खाप के प्रधान घोषित किए गए सुरेंद्र दहिया का कहना है कि अहलावत खाप के प्रधान जयसिंह अहलावत ने तो केवल महापंचायत में दहिया खाप के प्रधान के लिए नाम मांगा था। सिसाना गांव के सरपंच व पूर्व सरपंच ने दहिया खाप के गण्यमान्य लोगों की सहमति और सिसाना गांव के मौजूद ग्रामीणों के हाथ उठवाकर सुरेंद्र दहिया के नाम पर सहमति मांगी थी। सभी ने एकमत से उन्हें प्रधान चुना है। सवाल उठाने वाले अपनी राजनीति कर रहे हैं। अगर सिसाना के ग्रामीण व दहिया खाप के तपे किसी और को प्रधान चुनना चाहते हैं तो वे तैयार हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें