फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बड़ा बाग मोहल्ले में नशे के खिलाफ सामूहिक अभियान शुरू

विज्ञापन
फोटो नंबर-10नशे के ​खिलाफ बड़ा बाग में बैठक करते लोग।
विज्ञापन
नारनौल। मोहल्ला बड़ा बाग के लोगों ने अपने वार्ड को नशामुक्त बनाने का निर्णय लिया है। सिटी थाने में हंगामे के बाद शुक्रवार शाम हुई बैठक में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री रोकने का संकल्प लिया गया। बैठक की अध्यक्षता गोशाला के पूर्व प्रधान सुरेश यादव ने की। पूर्व पार्षद राम सिंह सैनी सहित कई क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन


नशे पर रोक के लिए समाज और पुलिस मिलकर काम करेंगे। नशे की लत से जूझ रहे लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ऐसे लोगों को नशामुक्ति में हरसंभव सहयोग भी मिलेगा। सिटी थाना पुलिस ने अभियान में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी के लिए एक व्हाट्सऐप ग्रुप भी बनाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य युवाओं और आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें