फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खंडित मूर्तियों के विसर्जन के लिए संग्रहण केंद्र शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। धर्मिक मूर्तियों को आस्था और श्रद्धा के साथ विसर्जित कराने की व्यवस्था नगर निगम ने शुरू कराई है। इसके लिए शहर में बस अड्डे के निकट संग्रहण केंद्र शुरू किया गया है। इसके लिए नगर निगम की विशेष गाड़ी खंडित मूतियों का संकलन करेगी।
शहर के बस अड्डे के निकट एक विशेष संग्रहण केंद्र बनाया गया है, जहां नागरिक अपनी खंडित मूर्तियां सुरक्षित रूप से जमा करा सकते हैं। इसके अलावा, नगर निगम की ओर से एक विशेष गाड़ी भी चलाई गई है, जो घर-घर और विभिन्न इलाकों से खंडित मूर्तियों का संकलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के इस कदम से शहरवासियों में खुशी है, क्योंकि अब लोग अपनी धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखते हुए मूर्तियों का सम्मानजनक तरीके से निस्तारण करा सकेंगे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इधर-उधर मूर्तियां छोड़ने के बजाय इस केंद्र और विशेष वाहन का उपयोग करें।
खंडित हो चुकी धार्मिक मूर्तिरूों को पूरे विधि-विधान और पर्यावरण के अनुकूल तरीकों से इन मूर्तियों का विसर्जन सुनिश्चित किया जाएगा।
इससे धार्मिक स्थलों की स्वच्छता के साथ आस्था का भी पूरा सम्मान होगा। पेड़ के नीचे और सड़क के किनारे खंडित मूर्तियों को न फेंकने की अपील की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें