फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ठंड रोकने लगी ट्रेनोंं की रफ्तार, आम्रपाली 7 घंटे देरी से पहुंंची

Fri, 05 Dec 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। ठंड बढ़ने के चलते ट्रेनों की रफ्तार कम होने लगी है। इसके अलावा पंजाब के राजपुरा जंक्शन व बठिंडा खंड में चल रहे दोहरीकरण के काम और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर डाउन लाइन पर लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन देरी से हो रहा है। दिल्ली-अंबाला रूट पर लंबी दूरी की एक्सप्रेस, सुपर फास्ट ट्रेनों के देरी से आने के कारण सवारी गाड़ियों का परिचालन भी प्रभावित हो रहा है। वीरवार को कई एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 7 घंटे की देरी तक सोनीपत पहुंची।
विज्ञापन

यात्री नरेश कुमार, प्रमोद, अजय, नितिन कुमार ने बताया कि कई एक्सप्रेस ट्रेनों का पीछे से देरी से परिचालन हो रहा है। दिल्ली-अंबाला रूट पर एक्सप्रेस ट्रेनों को पासिंग देने के चक्कर में सवारी गाड़ियों को बीच के रेलवे स्टेशनों पर खड़ा कर दिया जाता है। इससे सभी यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
अधिकारियों काे यात्रियों की सुविधा पर ध्यान देना चाहिए। वीरवार को दिल्ली से अंबाला रूट पर चलने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस 7:02 घंटे, मालवा एक्सप्रेस 2:14 घंटे, दादर एक्सप्रेस 1:13 घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस व ऊंचाहार एक्सप्रेस 1 घंटा, 64531 सवारी गाड़ी 1:13 घंटे, 64533 सवारी गाड़ी 1:23 घंटे, 64453 सवारी गाड़ी 1:34 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

वहीं, अंबाला-दिल्ली रूट पर चलने वाली जम्मू मेल 3:43 घंटे, हिमाचल एक्सप्रेस 2:17 घंटे, दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 1:43 घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस 1:46 घंटे, झेलम एक्सप्रेस 1:03 घंटे, पश्चिम एक्सप्रेस व 12312 नेताजी एक्सप्रेस 1 घंटा, 64452 सवारी गाड़ी 2:38 घंटे, 64454 सवारी गाड़ी 2:05 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची।
वर्जन

पंजाब के राजपुरा जंक्शन व बठिंडा खंड के अलावा गाजियाबाद यार्ड में इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। इसके चलते कई एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। ट्रेनों के परिचालन की समय सारणी में सुधार किया जा रहा है। -हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें