फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर पूरे हों सीएम के घोषित कार्य : उपायुक्त

Thu, 05 Jun 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। पंचायत विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए बुधवार को उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने सभी उपमंडल व कनिष्ठ अभियंता को आदेश दिए कि जिन पंचायतों के लिए विकास कार्य की मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी, उनको समय सीमा के अंदर पूरा किया जाए।
उपायुक्त को अधिकारियों ने बताया कि 30 जून तक सबोली में ग्राम सचिवालय का काम पूरा कर लिया जाएगा। पलड़ी खुर्द का स्टेडियम का कार्य भी पूरा किया जाएगा। पबसरा में गाम सचिवालय, गांव शाहपुर में व्यायामशाला का कार्य जल्द पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंदपुर गांव में पार्क का कार्य भी जल्द पूरा होने वाला है। नाहरा गांव के 12 विकास कार्य जल्द पूरे किए जाएंगे।
उपायुक्त ने कहा कि सभी पंचायतों में प्रयास करें कि पंचायत बजट का 20 फीसदी पैसा महिला सशक्तीकरण और युवाओं को खेलों में बढ़वा देने पर खर्च किया जाए।
उन्होंने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को आदेश दिए कि गांवों में श्मशान घाट के रास्तों व जोहड़ पर अवैध कब्जे न हों। भंडेरी गांव के स्टेडियम की मरम्मत के आदेश दिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें