फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: सीएम व पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, राई विश्राम गृह में पहुंचे थे नायब

Fri, 22 Mar 2024 02:52 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार की नीतियों का असर है कि देश का हर नागरिक इस समय प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा है। राम मंदिर बनाने से लेकर धारा 370 तक हटाने तक के ऐसे दृढ़ निर्णय केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही ले सकते हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व पूर्व सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल दिल्ली से आगमन के दौरान राई स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में कुछ देर के लिए रूके। इस दौरान दोनों नेताओं ने जिले के भाजपा नेताओं से मुलाकात की और उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र भी दिया।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए कार्यकर्ताओं को कमर कसनी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रिकॉर्ड तोड़ जीत के साथ भाजपा हैट्रिक लगाने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के लिए उसका हर कार्यकर्ता अहम है। बूथ लेवल पर सजग रहने की जरूरत है।

सरकार की नीतियों का असर है कि देश का हर नागरिक इस समय प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा है। राम मंदिर बनाने से लेकर धारा 370 तक हटाने तक के ऐसे दृढ़ निर्णय केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही ले सकते हैं। वहीं, मनोहर लाल ने भी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान पानीपत सांसद संजय भाटिया, राई विधायक मोहन लाल बडौली, जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा, केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड के वाइस चेयरमैन रविंद्र दिलावर, गन्नौर के वरिष्ठ नेता आजाद सिंह नेहरा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुनीत राई, नवीन मंगला, निशांत छोक्कर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें