फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: चाकूओं से गोदकर कपड़ा व्यापारी की हत्या, कमरे में खून से लथ-पथ मिला शव

Sat, 14 Mar 2026 09:07 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, सोनीपत

सार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। चचेरे भाई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज जांच शुरू कर दी है। मृ
विज्ञापन
राजू, मृतक कपड़ा व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत जिले के गांव लिवान में एक कपड़ा दुकानदार की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक मूलरूप से झारखंड के गोड्डा का रहने वाला राजू कुमार था जिसकी उम्र 30 साल थी। युवक लिवान गांव में किराये पर रहता था और पास ही में कपड़े की दुकान भी करता था। पास में रहने वाले उसके चचेरे भाई दिनेश ने उसे कमरे में मृत देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


चचेरे भाई की शिकायत पर केस दर्ज 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। चचेरे भाई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज जांच शुरू कर दी है। मृतक राजू के चचेरे भाई दिनेश ने बताया कि करीब पांच साल पहले राजू कुमार गोड्डा से रोजी-रोटी कमाने के लिए लिवान आया था। यहां पर किराये पर एक कमरा लेकर रहने लगा और थोड़ी दूरी पर बाजार में एक कपड़े की दुकान चलाने लगा। 
 
विज्ञापन

शनिवार सुबह मिला शव 

वह अविवाहित था। रोजाना की तरह राजू शु्क्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे अपनी दुकान बंद कर कमरे पर सोने चला गया था। शनिवार सुबह करीब 10 बजे चचेरा भाई जब राजू के कमरे में पहुंचा तो वह मृत पड़ा मिला। राजू के हाथ व शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू के जख्म थे।  सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आस-पास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सूचना मिली थी कि लिवान गांव में एक युवक का शव कमरे में पड़ा हुआ है। युवक की पहचान मूलरूप से झारखंड के रहने वाले राजू के रूप में हुई है। उसकी चाकुओं से हमला कर हत्या की गई है। वह कपड़े की दुकान चलाता था। मामले में जांच कर टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्दी हत्या के असल कारणों का खुलासा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। - विपिन अहलावत, एसीपी, राई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें