फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: क्लॉथ हॉउस में आग से हड़कंप, तीन गाड़ियों ने चार घंटे में पाया काबू

Fri, 25 Nov 2022 01:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गांव सेवली निवासी दुकानदार ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी तो तीन गाड़ियां आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी। बीसवां मील चौक स्थित दुकान में आग लगी।  क्लॉथ हाउस किराये पर दुकान लेकर खोल रखा है।  
विज्ञापन
सोनीपत में क्लॉथ हॉउस में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में  बहादुरगढ़ रोड पर बीसवां मील चौक के नजदीक स्थित जेएस क्लॉथ हाउस में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। दुकान से आग की लपटे उठती देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दुकानदार को दी। दुकानदार ने सूचना मिलने के बाद इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से दुकानदार का लाखों का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


गांव सेवली निवासी जसबीर सिंह ने बहादुरगढ़ रोड पर किराये की दुकान लेकर जेएस क्लॉथ हाउस के नाम से दुकान की है। वह वीरवार रात को दुकान बंद कर घर गए थे। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को देने के साथ परिवार के संग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग भड़क चुकी थी।



उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर कपड़ा होने के चलते आग भीषण रूप ले चुकी थी। राई स्थित राजीव गांधी एजुकेशन सिटी और सोनीपत से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन


कपड़े में आग लगने की वजह से उसे काबू पाने में मशक्कत करनी पड़ी। करीब चार घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। आग से 50 लाख से अधिक नुकसान का अंदेशा है। हालांकि आकलन के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 

दुकान में पहले दो बार हो चुकी चोरी की वारदात
दुकानदार जसबीर ने बताया कि आग से उन्हें भारी नुकसान हुआ है। वह किराये पर दुकान लेकर चला रहे थे। इससे पहले दुकान में दो बार चोरी हो चुकी है। जिसके बाद उन्होंने दुकान में कुछ समय पहले ही हजारों रुपये खर्च कर सीसीटीवी लगवाए थे। आग में अब सामान के साथ सीसीटीवी व डीवीआर भी जल गए। 

जिला व्यापार मंडल ने जताया दुख
जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला ने आग से हुए नुकसान पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने सभी दुकानदारों ने अपनी दुकान का बीमा कराने की अपील की है। जिससे नुकसान होने पर उसकी भरपाई में मदद मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें