फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बस की टक्कर से बाइक सवार क्लीनिक संचालक की मौत, चालक बस छोड़कर भागा

Sat, 11 Jul 2026 03:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के खरखौदा में सांपला चौक बाईपास पर हुए हादसे के बाद बस के नीचे फंसी दिखाई देती बा
विज्ञापन
खरखौदा। सांपला चौक बाईपास के पास वीरवार रात हुए सड़क हादसे में क्लीनिक संचालक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह क्लीनिक बंद कर अपने भतीजे के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

गांव मटिंडू निवासी युवराज ने खरखौदा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई कि उनके चाचा देवेंद्र सिंह खरखौदा-मटिंडू रोड पर क्लीनिक चलाते थे। वीरवार रात करीब सवा 10 बजे क्लीनिक बंद कर देवेंद्र सिंह अपनी बाइक पर आगे चल रहे थे जबकि वह दूसरी बाइक से उनके पीछे आ रहे थे।
सांपला बाईपास रोड स्थित पीछे से तेज गति और लापरवाही से आई बस ने देवेंद्र सिंह की बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि देवेंद्र सिंह सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से भागने लगा लेकिन बाइक बस में फंस जाने के कारण वह बस को घटनास्थल पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर खरखौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें