फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात का मौसम शुरू से पहले साफ हों जाम सीवर : मेयर

Tue, 02 Jun 2026 07:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत नगर निगम कार्यालय में अ​धिकारियों की बैठक लेते मेयर राजीव जैन। स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। बरसात के मौसम को देखते हुए मेयर राजीव जैन ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सीवर जाम रहने, बारिश के पानी की निकासी एवं मानसून से पूर्व की तैयारियों पर चर्चा की।

मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश शुरू होने से पहले सीवर जाम वाले इलाकों को चिह्नित करके लाइन की सफाई करवाएं ताकि जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। शहरवासियों को बारिश के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

उन्होंने सभी सीवरेज डिस्पोजल की मोटर चेक करने, ड्रेन नंबर 6 स्थित इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन की चोरी हुई केबल दोबारा लगाने, सेक्टर 23 डिस्पोजल पर क्षतिग्रस्त हो चुकी लाइन बदलने और सीवरेज में जुड़े नालों के जुड़ाव प्वाइंट पर जालियां लगाने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने गांव लिवान, राई में बन रहे डिस्पोजल के बिजली कनेक्शन कराने, लहराड़ा में पंप लगाने व लहराड़ा बाईपास पर खंभे जल्द शिफ्ट करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में नियमित निरीक्षण करने और सीवरेज सफाई कार्यों की निगरानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
मेयर ने कहा कि नगर निगम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बारिश के दौरान जलभराव और सीवरेज संबंधी समस्याओं को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बैठक में नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी पद्म भूषन, देवेंद्र खासा, सचिन राठी, विकास कुमार, अमित, राहुल दहिया, सुशील, परविंदर, मंजीत, विशाल बड़ौली, संजय वलेचा, सोनू कुमार, अजय खत्री, राहुल, विशाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें