संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गांव गोपालपुर की पंचायती जमीन पर पार्क कम स्टेडियम के लिए चहारदीवारी व वॉकिंग ट्रैक बनाया जाएगा। इसके लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ओर से 2.06 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया गया है। इसके आवंटन के बाद निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
एचएसआईआईडीसी की ओर से गोपालपुर गांव की जमीन आईएमटी खरखौदा को विकसित करने के लिए खरीदी गई है। ऐसे में एचएसआईआईडीसी ने यहां रहने वाले लोगों को सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है।
ग्राम विकास योजना के तहत गांव की पंचायती जमीन पर पार्क कम स्टेडियम बनाया जाएगा। इसकी चहारदीवारी और वॉकिंग ट्रैक का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही यहां खेल का अभ्यास करने के लिए आने वाले लोगों के लिए बेंच रखवाए जाएंगे।
सरकार ने औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) विकसित करने के लिए जिन गांवों की जमीन का अधिग्रहण कर रखा है उनमें एचएसआईआईडीसी की ओर से ग्राम विकास योजना के तहत विकास कार्य कराए जा रहे हैं। शुरुआत में गांव सैदपुर में पार्क का निर्माण कराया गया है।
इसके बाद सरकार से बजट जारी होने पर बरोणा गांव की जमीन पर पार्क बनाने के लिए नंबर 2025 में टेंडर लगाया गया था। अब गोपालपुर गांव की पंचायती जमीन पर पार्क कम स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। पहले पार्क की चहारदीवारी बनाई जाएगी। साथ ही चारों तरफ वॉकिंग ट्रैक बनाया जाएगा।साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाए जाएंगे। वहीं, बुजुर्गों की बैठने के लिए छतरीनुमा कैनोपी का निर्माण किया जाएगा।
वर्जन
आईएमटी खरखौदा के लिए जिन गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया था उनमें सुविधा के लिए ग्राम विकास योजना चल रही है। अब गांव गोपालपुर में पार्क कम स्टेडियम निर्माण के लिए 2.06 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया गया है। टेंडर आवंटन होने के बाद निर्माण कराया जाएगा। -जगदीश कादियान, कार्यकारी अभियंता, एचएसआईआईडीसी, खरखौदा