फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था, बर्दाश्त नहीं होगी : मेयर

Sun, 13 Apr 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत नगर निगम कार्यालय में जेबीएम कंपनी के अधिकारियों बैठक करते मेयर राजीव जैन। स्रोत: प्रवक् - फोटो : mathura
विज्ञापन
सोनीपत। मेयर राजीव जैन ने जेबीएम कंपनी के अधिकारियों को घर-घर कूड़ा उठान में तेजी लाने और ठेकेदारों को शहर में सफाई कार्य सुचारु रूप से करने के निर्देश दिए, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत मिशन सफल हो सके।
विज्ञापन

मेयर ने निगम अधिकारियों और सफाई ठेकेदारों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कुछ माह से शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। अब इस मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि केवल मुख्य सड़कों पर ही नहीं, बल्कि गलियों की भी सफाई होनी चाहिए। ठेकेदारों ने बताया कि अब तक नियमित वेतन न मिलने से ज्यादातर सफाई कर्मी काम पर नहीं आते थे। अब कर्मियों की संख्या बढ़ाकर सफाई पर पूरा ध्यान दिया जाएगा।

जेबीएम कंपनी के अधिकारी राजेश पांडे ने बताया कि जब से कचरे से बिजली बनाने का संयंत्र शुरू हुआ है, तब से शहर के काफी कूड़ा संग्रहण प्वाइंट खत्म किए गए हैं। जो प्वाइंट बाकी बचे हैं उनकी व्यवस्था भी सुधारी जाएगी। पांडे ने बताया कि घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए 80 टेंपो लगा रखे हैं। कचरा संग्रहण केंद्रों से समय पर कूड़ा उठे इसके लिए बड़ी गाड़ियां व मशीन लगाई गई हैं। बैठक में संयुक्त आयुक्त नरेश कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मेयर ने निर्देश दिए कि कूड़े का उठान समय पर हो और रात में मार्केट में दुकान बंद होने के समय पर भी दुकान से कूड़ा लेना शुरू किया जाए। मेयर ने कहा कि नालों की सफाई जल्द शुरू की जाए, जिससे बारिश के मौसम में पानी की निकासी में समस्या न आए। जल्द ही शहर में स्वच्छता अभियान शुरू करने की योजना तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें