फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा

Sun, 13 Apr 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। दिल्ली मार्ग पर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। साहिल बाइक से दिल्ली के बवाना में अपनी दादी के पास जा रहे थे। जब वह गांव पिपली के पास पहुंचे तो कार की टक्कर मार दी थी। साहिल के भाई युसुफ की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खरखौदा के ईदगाह काॅलोनी निवासी युसुफ ने शिकायत में बताया कि उनका छोटा भाई साहिल बाइक से दिल्ली जा रहा था। जब वह गांव पिपली के पास पहुंचा तो सामने से आ रही कार ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में साहिल गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इलाज के लिए खरखौदा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, जहां से वह अपने भाई को सोनीपत स्थित निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सक ने साहिल की हालत ज्यादा खराब होने के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। उन्होंने साहिल को पीजीआई में भर्ती करवाया, मगर उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें