फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता प्रगति व विकास का प्रतीक : सुभाष चंद्रा

Sat, 28 Dec 2024 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 11: सोनीपत के अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय स्थित प्रगति हॉल में जिला स्तरीय स्वच्छता जागरूकत
विज्ञापन
सोनीपत। अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय स्थित प्रगति हॉल में शुक्रवार को जिलास्तरीय स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्रा ने किया। उन्होंने कहा कि जहां स्वच्छता होती है, वहां प्रगति आती है, स्वच्छता प्रगति व विकास का प्रतीक है। संबंधित अधिकारी व नागरिक मिलकर जिला को साफ रखने के लिए कार्य करें।
विज्ञापन

कार्यशाला से पहले कार्यकारी प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष चंद्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और स्वास्थ्य का सीधा संबंध होता है। अगर घर के साथ-साथ हमारा गली-मोहल्ला, गांव-शहर, प्रदेश व देश स्वच्छ रहेगा तो सभी नागरिक भी स्वस्थ रहेंगे और अपने समाज व देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। यह मुहिम केवल एक पक्ष से नहीं, बल्कि सरकार व जनता दोनों पक्षों के काम करने से सफल होगी। हरियाणा प्रदेश ने दो बार देश में स्वच्छता के नंबर-वन पायदान पर अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई है। हरियाणा खुले में शौच मुक्त प्रदेश भी बना है। कार्यकारी उपाध्यक्ष ने अधिकारियों से कहा कि वह स्वच्छता अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें। वार्ड व गांव स्तर पर कमेटियां बनाई जाए, जिनमें विद्यार्थियों, एनएसएस, एनजीओ, धार्मिक संतों, भूतपूर्व सैनिकों, खिलाडिय़ों, कलाकारों व जनप्रतिनिधियों को शामिल करें। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभय जांगड़ा, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें