फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छह दिन से 15 वार्डों में नही हो रही सफाई, संविदा कर्मियों ने निकाला जुलूस

Tue, 21 Jan 2025 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 14: सोनीपत लघु सचिवालय में जुलूस के दौरान प्रदर्शन करते संविदा सफाई कर्मी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। दो माह से बकाया वेतन की मांग को लेकर संविदा सफाई कर्मी छह दिन से हड़ताल पर हैं। इससे निगम क्षेत्र में 15 वार्ड में सफाई नहीं हो रही। सफाई न होने से सफाई व्यवस्था चरमराने लगी है। संविदा कर्मियों ने सोमवार को शहर में जुलूस निकाला और लघु सचिवालय में पहुंचकर उपायुक्त को मांगपत्र सौंपा। इस पर उपायुक्त ने संविदा सफाई कर्मियों की मांग का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

संविदा सफाई कर्मी सोमवार को नगर निगम पार्क में एकत्रित हुए। उन्होंने निगम कार्यालय से गीता भवन चौक, होते हुए लघु सचिवालय तक जुलूस निकाला और सरकार व निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजाभाई, इकाई प्रधान भारत कंडेरा व ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के प्रधान मुकेश टांक का आरोप है कि सफाई का टेंडर खत्म होने के बाद उन्हें सूचना तक नहीं दी गई थी। पश्चिमी क्षेत्र के साथ पूर्वी क्षेत्र में भी 27 अगस्त 2024 को टेंडर खत्म होने के बावजूद निगम प्रशासन की तरफ से उनसे काम लिया गया। काम के बदले उन्हें वेतन जारी नहीं किया है। अब नवंबर व दिसंबर का वेतन बकाया है।
प्रधान मुकेश टांक ने चेताया कि अगर संविदा सफाईकर्मियों की मांग का तुरंत समाधान नहीं किया तो शहर की सफाई व्यवस्था को और भी खराब कर दिया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन से बार-बार शिकायत करनी पड़ रही है, लेकिन प्रशासन उनकी मांग पर संज्ञान नहीं ले रहा है। सफाई का टेंडर न होने की वजह से संविदा कर्मियों के सामने रोजगार का संकट बना हुआ है। उन्होंने संविदा कर्मियों को पे-रोल पर लेने की मांग की। इस दौरान सावन कुमार, युधिष्ठिर, मुकेश कर्मा, विजय तोमर, अनिल, बलजीत, रितेश, रविंद्र, प्रवीण, माया, कमलेश, पिंकी, ऊषा, अंजू, मंजू, रीना समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें