फोटाे 10: सोनीपत में मंडी क्षेत्र में सड़क किनारे पड़ा कूड़े का ढेर। संवाद
सोनीपत। दो माह से वेतन नहीं मिलने से रोषित नगर निगम के पूर्वी क्षेत्र के सफाई कर्मी भी काम बंद कर हड़ताल में शामिल हो गए हैं। पश्चिमी क्षेत्र संविदा कर्मी पहले ही एक सप्ताह से हड़ताल पर बैठे हैं। ऐसे में शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने से सोमवार को निगम में ज्यादातर स्थानों पर सफाई नहीं हुई। सड़क किनारे कूड़े के ढेर लगने लगे हैं और लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी है।
निगम क्षेत्र के संविदा सफाईकर्मी सोमवार को निगम पार्क में एकत्रित हुए। उन्होंने निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने निगम कार्यालय से रोहतक रोड, सुभाष चौक होते हुए वापस कार्यालय तक जुलूस निकाला और संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार को ज्ञापन सौंपकर बकाया वेतन जल्द जारी करने की मांग की। संविदा कर्मी प्रवीन, रविंद्र, सुनील का आरोप है कि सफाई का टेंडर खत्म होने के बाद उन्हें सूचना तक नहीं दी गई। पश्चिमी क्षेत्र के साथ पूर्वी क्षेत्र में भी 27 अगस्त को टेंडर खत्म होने के बावजूद निगम प्रशासन की तरफ से उनसे काम लिया गया। काम के बदले उन्हें वेतन जारी नहीं किया है।
नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजा भाई, इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने आंदोलन तेज करने का आह्वान किया। सफाई का टेंडर न होने की वजह से संविदा कर्मियों के सामने रोजगार का संकट बना हुआ है। उनकी मांग है कि ठेका प्रथा बंद की जाए। संविदा कर्मियों को निगम में पे-रोल पर लिया जाए। राज्य प्रेस सचिव राजीव खत्री ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि जो लिखित समझौते सरकार व नगरपालिका कर्मचारी संघ के बीच हुए हैं, उन्हें समय रहते लागू किया जाए। संविदा कर्मचारियों की तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे इन रोजमर्रा की जरूरत में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
180 टन रोजाना कूड़े के उठान का दावा
नगर निगम की ओर से रोजाना 180 टन कूड़े का उठान करने का दावा किया जा रहा है। सोमवार को वार्ड नंबर 1, 2, 11, 12, व 13 को छोड़ किसी भी वार्ड में सफाई नहीं हो सकी। इससे कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर जगह-जगह ढेर लगे रहे। नगर निगम की ओर से 15 वार्डों में घर-घर कूड़ा एकत्रित करने व सभी वार्डों से कूड़े का उठान करने का ठेका दे रखा है। कोषाध्यक्ष दीपक बोहत ने कहा कि 27 अगस्त को सफाई का टेंडर खत्म हो गया था। उसके बावजूद निगम प्रशासन ने कोई टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं की।
फोटो 23: सोनीपत के खरखौदा स्थित उपमंडल स्तरीय परिसर में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण