फोटो 07- सोनीपत के राठधना रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अभियान के तहत पौधे
सोनीपत। सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में वीरवार को पौधरोपण अभियान के तहत ट्री मैन मनीष ने पौधरोपण कर छात्रों और कर्मचारियों को पौधरोपण के लिए जागरूक किया। उन्होंने पौधों की रक्षा व देखभाल के लिए वृक्ष मित्र योजना बनाई।
इस दौरान कॅरिअर काउंसिलिंग भी की गई। छात्रों ने स्वच्छता अभियान चलाकर संस्थान परिसर व आसपास क्षेत्र की सफाई की। जिला समन्वयक अधिकारी एवं प्राचार्य विक्रम सिंह ने छात्रों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
कॅरिअर काउंसिलिंग में अनुदेशक सुनीता देवी ने छात्रों को प्लेसमेंट व अप्रेंटिसशिप के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवा दृढ़संकल्प, आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें तो न सिर्फ खुद रोजगार कर सकते हैं बल्कि रोजगार देने वाले बन सकते हैं।
कार्यक्रम में इंस्पेक्टर रोहतास राणा, मेजर संजय श्योराण, सुनील मलिक, सुरेश ढांडा, सुरेंद्र कुमार, दीपक कुमार, सुभाष चंद्र, सीमा देवी, सुनील कुमारी, रवि चहल, राजेश रोहिल्ला, अनुज कुमार, बिट्टू चौधरी, हरदीप, रणबीर मौजूद रहे।