फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था चरमराई, अधिकारी गंभीरता दिखाएं तो सुधरें हालात

Fri, 05 May 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
कोट मोहल्ला क्षेत्र की एक गली में फैली हुई गंदगी - फोटो : amarujala beuro
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान की ताजा रेंक में शहर को 243वां नंबर मिला है। रैंक में सुधार की अभी बहुत गुंजाइश है, लेकिन सफाई व्यवस्था में शहर के पिछड़ने के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार अधिकारी हैं। किसी जगह गंदगी होने पर लोग जागरूकता दिखाकर निगम अधिकारियों के पास शिकायत जरूर कर देते हैं, लेकिन उसके बाद भी अफसर गंभीरता नहीं दिखाते हैं। आम आदमी के सीने में शहर के सफाई में पिछड़ने से लेकर खुद गंदगी के बीच रहने का दर्द है और वे शहर की गंदगी के लिए पूरी तरह से अफसरों को जिम्मेदार मानते हैं। लोगों का मानना है कि अगर शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर तरीके से रहे तो हमारा शहर भी टॉप पर पहुंच सकता है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से 80 लाख रुपये में शहर की सफाई का ठेका दिया हुआ है। निगम का दावा है कि 147 पक्के व 283 कच्चे कर्मचारियों के सहारे शहर में सफाई करवाई जा रही है, लेकिन कोट मोहल्ला क्षेत्र में सफाई करने के लिए कोई कर्मचारी नहीं आ रहा है। गंदगी के ढेर जगह-जगह जमा हो चुके हैं। इसके लिए अधिकारियों से लेकर खुद शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन तक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन उसके बावजूद अनदेखी की जा रही है।
अगर डोर टू डोर उठे कूड़ा तो नहीं होगी गंदगी
नगर निगम की ओर से शहर के कुछ क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा उठाने का काम किया जा रहा है। शहर के कई इलाकों में अनदेखी की जा रही है। अगर पूरे शहर में डोर टू डोर कूड़ा उठाया जाए तो शहर से गंदगी की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

रामकुमार, कोट मोहल्ला
शिकायत के बाद समाधान नहीं होता
एक तरफ सरकार स्वच्छता अभियान पर जोर दे रही है तो दूसरी ओर गंदगी को लेकर शिकायत करने पर समाधान तक नहीं किया जाता। मंत्री के पास तक शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। शिकायतों का समाधान हो तो गंदगी खत्म हो जाएगी।
 नीरज शर्मा, कोट मोहल्ला
बच्चों को आने-जाने में हो रही परेशानी
क्षेत्र की गलियों में फैली गंदगी को लेकर लोगों को परेशानी हो रही है। साथ ही बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों को गंदगी के बीच से गली से गुजरना पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद निगम कर्मचारी क्षेत्र में सफाई तक करने नहीं आ रहे।
 अतर सिंह, कोट मोहल्ला
डस्टबिन रखे जाएं तो सड़क पर नहीं रहेगी गंदगी
क्षेत्र में निगम की ओर से डस्टबिन हर मुख्य जगह पर रखे जाएं तो सड़क पर गंदगी तक नहीं रहेगी। इस समय केवल चंद जगहों पर डस्टबिन रखे हैं। इससे अधिकतर जगह सड़क पर कूड़ा डाल दिया जाता है। डस्टबिन के लिए जगह चिह्नित होनी चाहिए।
 चुन्नी चौधरी, कोट मोहल्ला
हमें दे आपके कीमती सुझाव
यदि आपके पास सफाई व्यवस्था को लेकर कोई सुझाव है, जो आपके क्षेत्र के साथ पूरे शहर की सफाई में मददगार साबित हो सकता है तो हमें बताएं। आप 9837031981 पर हमें संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें