फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दावा- तीन माह में 16 पेयजल के सैंपल लिए, सभी मिले पास

Sat, 10 Jan 2026 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम पूर्वी क्षेत्र में जाजल रैनीवेल और पश्चिमी क्षेत्र में पश्चिमी यमुना नहर से शहर में 55 एमएलडी रोजाना पानी आपूर्ति कर रहा है। यहां तीन माह में 16 सैंपल लिए गए और दावा किया जा रहा है कि सभी सैंपल पास हुए हैं।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नगर निगम की ओर से रोहतक के सांपला स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान की प्रयोगशाला, जनस्वास्थ्य विभाग और निजी लैब में पानी के सभी सैंपल पास हुए हैं।
बताया कि शहर के पूर्वी क्षेत्र में यमुना नदी के जाजल रैनीवेल से 40 मिलियन लीटर (एमएलडी) पानी की आपूर्ति हो रही है। पश्चिमी क्षेत्र में ककरोई स्थित पश्चिमी यमुना नहर से 15 एमएलडी पानी आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहरी पानी को सप्लाई करने से पहले ककरोई रोड पर निर्मित प्लांट से पानी का शोधन किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें